फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देनदारी नहीं चुकाने पर चार कनेक्शन काटे

Sat, 14 Feb 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 विद्युत विभाग ने मार्च तक पांच करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। बिजली का बकाया वसूलने को विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नगर की बाजारों में बकाएदारों से करीब तीन लाख रुपए की वसूली की। देनदारी नहीं चुकाने पर विभाग ने चार कनेक्शन भी कटवा दिए।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अल्मोड़ा डिवीजन में हवालबाग, लमगड़ा, भैंसियाछाना, धौलादेवी और ताकुला ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लॉकों में घरेलू, कामर्शियल और सरकारी विभागों से विद्युत विभाग ने इस वित्त वर्ष में पांच करोड़ के बिल बकाए की रकम वसूलने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए अधिकारियों के नेतृत्व में वसूली दलों का गठन किया गया है। एसडीओ मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कारखाना बाजार, कचहरी बाजार और धारानौला क्षेत्र में कई बकाएदारों से करीब तीन लाख रुपए की वसूली की।

एसडीओ ने बताया कि बकाया अदा नहीं करने पर इन क्षेत्रों में चार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटवा दिए गए हैं। उन्होंने बकाएदारों से समय पर बिल की धनराशि चुकता करने को कहा है। एसडीओ ने बताया कि बकाए की धनराशि जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जाएंगे और फिर वसूली के लिए राजस्व विभाग के माध्यम से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विद्युत विभाग ने फिलहाल बकाएदारों की सूची सार्वजनिक नहीं की है। जल्द बिल राशि जमा नहीं की तो विभाग बकाएदारों की सूची भी जारी करेगा।
विज्ञापन


दोबारा कनेक्शन तो भरना होगा अतिरिक्त भुगतान
बिजली बिल का बकाया नहीं चुकाने वालों के प्रति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। बिल राशि अदा नहीं करने वालों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिल जमा करने के बाद ग्राहक के आवेदन पर विभाग कनेक्शन तो जोड़ देगा, लेकिन इसके एवज में ग्राहकों को अतिरिक्त धनराशि का भुगतान करना पडे़गा। एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि पुन: संयोजन के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को दो सौ और कामर्शियल कनेक्शन के लिए चार सौ रुपए का भुगतान विभाग में जमा कराना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें