फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्रमास लगने पर आज से थम जाएगी शहनाईयों की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चैत्र 14 मार्च से शुरू हो रहा है। इस दिन से सूर्य बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर जाएगा। इससे मीन मलमास लगेगा। इस कारण करीब एक माह के लिए मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा और शहनाइयों की गूंज थम जाएगी हालांकि जनेऊ आदि कार्य होते रहेंगे।
विज्ञापन

जैंती सालम के पंडित पीतांबर गुरुरानी ने बताया कि शनिवार से 12 अप्रैल तक चैत्रमास रहेगा। इस दौरान शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही विवाह आदि मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि चैत्रमास में विवाह समारोह नहीं होंगे। जनेऊ, भूमि पूजन समेत अन्य कार्य होते रहेंगे। एक जुलाई को देवशयनी एकादशी से देव सो जाएंगे। 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी को देव उठेंगे। इस दौरान करीब पांच माह तक फिर मांगलिक और शुभ कार्य नहीं होंगे। तब लोग कम खरीदारी करते हैं। इससे बाजारों में रौनक फीकी रहती है। हालांकि देवउठनी एकादशी से शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी।
25 से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र
अल्मोड़ा। चैत्र मास के नवरात्र 25 मार्च से शुरू होंगे। इस दिन से हिंदू नववर्ष भी शुरू होगा। दो अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। चैत्र नवरात्र में नगर और जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों में पूजा, अर्चना होती है। कई स्थानों पर देवी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम और कई जगह भंडारे होते हैं। इस कारण मंदिरों में चैत्र नवरात्र की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें