फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सल्ट में दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 04 Jul 2024 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
40 हजार से अधिक आबादी परेशान, फोन हुए बंद
विज्ञापन


मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट ब्लॉक में फिर से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। यहां दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे 40 हजार से अधिक आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चार्ज न होने से मोबाइल फोन बंद भी बंद हो गए हैं। इधर बिजली न होने से क्षेत्र में कारोबार भी प्रभावित रहा।

सल्ट मुख्यालय सहित मौलेखाल फीडर से जुड़े मैणाकोट, भैरंगखाल, मंगरोसिरौ, चामी, कोटाचामी सहित 50 से अधिक गांवों में बीते मंगलवार शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लोग पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इस कारण क्षेत्र की 40 हजार से अधिक आबादी को मोमबत्ती के सहारे घरों को रोशन करना पड़ा। दूसरे दिन बुधवार को भी देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी, इससे लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। बिजली न होने से लोगों के फोन चार्ज नहीं हो सके और वह हाय-हैलो को तरस गए हैं। बिजली न होने के कारण फोटोस्टेट, फोटोग्राफी, आटा चक्की, सीएससी सेंटर सहित अन्य विद्युत संचालित कारोबार पूरी तरह ठप रहा। इससे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ा। आए दिन बिजली आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मौलेखाल और हिनौला फीडर में खराबी आने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। खराबी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

- वसीम अहमद, जेई, यूपीसीएल, सल्ट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें