फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंती के गांवों में 15 दिन से पानी के लिए भटक रहे लोग

Fri, 15 Apr 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही जैंती तहसील मुख्यालय समेत आसपास के गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। पानी नहीं मिलने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से ही नौलों और प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। ग्रामीणों का पूरा दिन पानी जुटाने में ही बीत जा रहा है। स्थिति यह है कि लोग दो किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


 जैंती तहसील मुख्यालय समेत सुनाड़ी, चौखुरी, भनलेख, कांडे, खादी रोड, तल्ली चौखुरी, मल्ली चौखुरी, लोहना, सिरपड़, ज्वारनेडी, एडाद्यो, पुभाऊं, बाराकोट, रज्यूड़ा, पुखाड़ी, थामथोली, मझाऊ आदि गांवों में 15 दिनों से पेयजल किल्लत चल रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण दो किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं।

ग्रामीणों का पूरा दिन पानी जुटाने में ही बीत जा रहा है। प्राकृतिक जल स्रोतों से भी लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि एक तरफ जल स्रोतों में पानी बहुत कम रह गया है वहीं पुरानी पेयजल लाइनों से मानक से अधिक  पेयजल संयोजन दिए गए हैं, इस वजह से समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


कोट-----
गर्मी बढ़ने से पेयजल योजनाओं के स्रोतों में पानी बहुत कम हो गया है। इस कारण पेयजल किल्लत बनी है। स्थानीय कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन

जगदीश दुर्गापाल, अवर अभियंता जल संस्थान। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें