फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: लाखों से बनी सड़क लेकिन नाली बनाना भूल गए

Mon, 07 Apr 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा-पनार सड़क सेजुड़े घुरकूना मोटरमार्ग का 2020 में हुआ था निर्माण
विज्ञापन


जागेश्वर (अल्मोड़ा)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत अल्मोड़ा-पनार सड़क से जुड़े घुरकूना मोटरमार्ग का निर्माण तो हुआ। वर्षों बीतने के बाद सड़क किनारे नाली नहीं बन सकी। बरसात में सड़क पानी-पानी हो जाती है।

करीब 325 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बनी, जिसका निर्माण कार्य वर्ष 2020 में पूरा हो गया। यह सड़क बिना नाली के छोड़ दी गई। बताया जा रहा है कि सड़क के निर्माण के वक्त कच्ची नालियां बनाई गई थीं, मगर गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने से करीब 6402 मीटर लंबी नाली का पता नहीं है। इससे क्षेत्र के लोग नाराज हैं। मल्ला गैराड़ निवासी दिवान सिंह ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क नाला बनती है। इसमें चलना मुश्किल हो जाता है। यह पानी सड़क को भी दशा खराब करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट::::
कच्ची नालियां बनाई गईं। मगर वह टूट चुकी हैं। जल्द ही ठेकेदार के माध्यम से टूटी कच्ची नालियों को ठीक करने के लिए दुबारा कार्य शुरू करवाया जाएगा।- मुकुल गिरी, एई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें