फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने गांधी पार्क अल्मोड़ा में दिया सरकार के खिलाफ धरना

विज्ञापन
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में डीडीए के विरोध में धरना देते कांग्रेसी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से जनविरोधी डीडीए को समाप्त करने की मांग उठाई और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक तिवारी ने कहा कि डीडीए के कारण जनता काफी परेशान है और लोग मकान नहीं बना पा रहे हैं। नवंबर 2017 में सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर पर्वतीय क्षेत्र में डीडीए लागू कर दिया था। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी जनता डीडीए का खामियाजा भुगत रही है। इसको लेकर जनता लंबे समय से आंदोलित है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जनता लंबे समय से डीडीए को समाप्त करने के लिए आंदोलन कर रही है लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं। डीडीए के नियमों की औपचारिकता पूरी करने में लोगों को कई महीने लग रहे हैं। इस कारण लोगों के भवन निर्माण नहीं हो पा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि सरकार द्वारा गठित विधायकों की कमेटी ने भी पर्वतीय भूभाग से प्राधिकरण को समाप्त करने की सिफारिश की है, लेकिन सरकार कमेटी की सिफारिश को अनदेखा कर ही है।
ये लोग रहे मौजूद
धरने में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, भूपेंद्र भोज, रोबिन भंडारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, वैभव पांडे, शरद साह, अंबीराम, दीप सिंह डांगी, दीपा साह, प्रदीप बिष्ट, कमल कोरंगा, प्रताप सत्याल, अशोक ग्वासीकोटी, हेम तिवारी, शिब्बू मेहरा, जगदीश पांडे, कमलेश तिवारी, हरीश जोशी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें