चौखुटिया के पांडुवाखाल में दिल्ली आदि क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की जांच करते चमोली जिले के चिकि?
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के दिल्ली आदि शहरों में कार्य करने वाले तमाम लोगों का भारी संख्या में पहाड़ की ओर आना शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह ही करीब दो दर्जन छोटे, बडे़ वाहनों में भरकर लोग भारी संख्या में पहुंचे हैं। संबंधित लोगों के रास्ते में बिना किसी जांच के क्षेत्र में पहुंचने से स्थानीय जनता आशंकित है। लोगों ने इसे अल्मोड़ा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी गलती बताते हुए कहा है कि यदि इनमें से एक भी कोरोना पॉजिटिव हुआ तो सारे लोगों का जीवन संकट में पड़ जाएगा। इसी से भयभीत लोगों ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से जिले की सीमाओं पर जांच की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।
चमोली जिला प्रशासन से भी नहीं ले रहे सबक
चौखुटिया (अल्मोड़ा )। अल्मोड़ा जिला प्रशासन को चमोली जिला प्रशासन और वहां के स्वास्थ्य विभाग से सबक लेना चाहिए। चमोली जिला प्रशासन ने तहसील अंतर्गत पांडुवाखाल में दिल्ली आदि शहरों से आने वाले वाहनों में सवार लोगों की जांच शुरू की है। हर वाहन को रुकाकर उसमें सवार लोगों की जांच की जा रही है। गैरसैंण के नायब तहसीलदार राकेश बल्लभ के नेतृत्व में तैनात टीम में डॉ. प्रेरणा सेन, फार्मासिस्ट अरुण प्रकाश जोशी, रमेश लाल, किशोरी लाल आदि शामिल हैं।