फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसारदेवी, डीनापानी क्षेत्र में रह रहे 75 विदेशी नागरिकों का मेडिकल कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी को देखेते हुए जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार को कसारदेवी और डीनापानी क्षेत्र में रह रहे 75 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उनका मेडिकल परीक्षण कराया। सभी विदेशी नागरिकों की जांच नगेटिव पाई गई। इसके अलावा टीम ने होम स्टे, होटलों में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान की और उनका मेडिकल कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सीमा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने होम स्टे और होटलों का निरीक्षण किया। वहां रह रहे विदेशी नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच कराई। एसडीएम ने बताया कि सभी होम स्टे संचालकों को कोई बुकिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने करीब 75 विदेशी नागरिकों का परीक्षण कराया। यह विदेशी नागरिक काफी समय से कसारदेवी, डीनापानी क्षेत्र में रह रहे थे। इससे पहले टीम ने शुक्रवार रात भी कसारदेवी क्षेत्र में अभियान चलाया और विदेशी नागरिकों का मेडिकल कराया। अभियान दल में डिप्टी कलक्टर गौरव पांडे, डा. विशाल शर्मा, कोतवाल अरुण वर्मा, सीओ वीर सिंह समेत डाक्टर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें