फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएमों में पैसा खत्म होने से ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लॉकडाउन में नगर के विभिन्न बैंकों के एटीएम सुबह सात से एक बजे तक खुल रहे हैं। एटीएमों में पैसे निकासी के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। सोमवार को कई एटीएम में पैसा खत्म हो गया। ऑफिसर कॉलोनी के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में तीन सप्ताह से पैसे नहीं हैं। इस कारण आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऑफिसर कॉलोनी के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे नहीं निकलने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। लोगों को रुपये निकासी के लिए बाजार का रुख करना पड़ रहा है। बाजार में भी कई बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। पूर्व सैनिक लीग के सचिव रिटायर नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा ने बताया कि ऑफिसर कॉलोनी के पास एसबीआई का एटीएम है। जिसमें पिछले तीन सप्ताह से पैसे खत्म हैं। स्थानीय लोगों ने एटीएम में जल्द पैसे डालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें