अल्मोड़ा। टनकपुर रूट पर रोडवेज बस नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। यात्रियों को अधिक किराया चुकाकर अन्य वाहनों से गंतव्य को जाना पड़ा।अल्मोड़ा डिपो में चालकों के कई पद रिक्त हैं। इस कारण बसों की संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शुक्रवार को टनकपुर सेवा का संचालन ठप रहा। इस कारण टनकपुर जाने वाले यात्री परेशान रहे। बस के इंतजार में यात्री ठंड से ठिठुरते रहे। बाद में कई यात्री टैक्सी में अधिक किराया चुकाकर गंतव्य को रवाना हुए। यात्रियों ने बताया कि बस का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। इससे दिक्कतें हो रही है। इधर, डिपो के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी मोहन राम आर्या ने बताया कि चालकों की कमी से सेवा प्रभावित हो रही है।