अल्मोड़ा। थाना भतरौंजखान और महिला थाना अल्मोड़ा ने चौपाल लगाकर लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए। महिला थानाध्यक्ष जानकी भंडारी, हेड कांस्टेबल पायल आर्या, द्रौपदी सुयाल ने मल्ला बल्टा एनटीडी कस्बा क्षेत्र की महिलाओं को मानव तस्करी और महिला सुरक्षा कानूनों के बारे में जानकारी दी। वहीं, भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में अपर उप निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने कस्बा क्षेत्र में चौपाल लगाकर लोगोंं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। संवाद