फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा साल से आईएसबीटी के लिए नहीं मिला एक ढेला

विज्ञापन
निर्माणाधीन आईएसबीटी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बजट आवंटन में लेटलतीफी के चलते समय पर विकास कार्य धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं और जनता सुविधाओं से वंचित है। यही हाल नगर के लोअर मालरोड में निर्माणाधीन अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी) का है।
विज्ञापन

सरकार ने मार्च 2018 में बजट में बस अड्डे के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया था, लेकिन पंद्रह माह से अधिक समय बीत गया है पर यह धनराशि निर्माण एजेंसी को अब तक जारी नहीं हुई है। आईएसबीटी का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि इस ओर उदासीन बने हुए हैं।
अल्मोड़ा शहर में परिवहन निगम का बस अड्डा मालरोड में किराये के भवन में संचालित है। यहां पर बसों के खड़े होने के लिए स्थान नहीं हैं। परिवहन निगम की दो-तीन बसें खड़ी रहने पर यहां कई बार जाम की स्थिति हो जाती है। लोग लंबे समय से शहर में अंतरराज्यीय बस अड्डा बनाने की मांग करते आ रहे थे। लोअर मालरोड में परिवहन निगम के वर्कशाप और आसपास की भूमि को आईएसबीटी बनाने के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने आईएसबीटी निर्माण के लिए 16 करोड़ रुपये मंजूर किए। 2016 से आईएसबीटी का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। शुरुआत में आईएसबीटी का कार्य 2018 में पूरा करने का लक्ष्य रखा था। सरकार ने अब तक निर्माण एजेंसी को 16 करोड़ के सापेक्ष 5.78 करोड़ रुपये ही अवमुक्त किए हैं। इस धनराशि से निर्माण एजेंसी उत्तर प्रदेश निर्माण निगम ने परिसर की चहारदीवरी, दो मंजिले भवन में लेंटर डालने, समतलीकरण समेत अन्य कार्य किए हैं, शेष कार्य अधूरे हैं। विभाग के सहायक अभियंता पीके दीक्षित ने बताया कि मार्च 2018 में सरकार ने बजट में बस अड्डे के लिए दो करोड़ रुपये का प्राविधान किया था, पर अब तक बजट अवमुक्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें