फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नितिन कम्युनिकेशन, यश सनशाइन और रॉयल क्रिकेट क्लब ने जीते मुकाबले

Mon, 12 Oct 2026 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित में विक्टोरिया प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों ने अपने बल्ले का जादू दिखाया तो गेंदबाजों ने गेंदबाजी से धमाल मचाया। रविवार को हुए मैच में नितिन कम्युनिकेशन, यश सनशाइन और रॉयल क्रिकेट क्लब ने मैच जीते।
विज्ञापन

प्रतियोगिता को पहला मैच विक्टोरिया और यश सनशाइन वॉरियर के बीच खेला गया।.पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यश सनशाइन की टीम ने 12.2 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया।
दूसरा मैच नितिन कम्युनिकेशन स्ट्राइकर और शिव शक्ति के बीच हुआ। नितिन कम्युनिकेशन ने पहले खेलते हुए 144 रन बनाए। जवाब में शिव शक्ति की टीम ने 14.4 ओवर में महज 90 रनों पर सिमट गई। इस मैच में कमल भट्ट मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

वहीं तीसरा मुकाबला अल्मोड़ा सर्विसेज और रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच खेले गया। अल्मोड़ा सर्विसेज ने पहले खेलने का निर्णय लेते हुए 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने 13 ओवर में 134 रन बना लिए। इस मैच में नीरज बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, दूसरे मैच मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल जबकि तीसरे मैच के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान खत्याड़ी देवेंद्र सिंह कनवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें