अल्मोड़ा। श्री राम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोटियालगांव में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में निशा सुयाल, रिंकी नगरकोटी और चित्रकला प्रतियोगिता में रजनी जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में निशा सुयाल, हेमा भंडारी, कृतिका ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। सीनियर वर्ग में रिंकी नगरकोटी प्रथम, शालिनी भंडारी द्वितीय, ममता बिश्नोई तृतीय स्थान पर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में रजनी जोशी, करन नगरकोटी, लोकेश जोशी क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता गोल्डी मसाला कंपनी की ओर से आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि पूर्व बाल विकास अधिकारी धनी शाही थीं। अध्यक्षता लज्जा पंत और संचालन गणेश भट्ट, ललित ने किया। इस अवसर पर कंपनी के उत्तराखंड प्रभारी चंद्र लाल वर्मा, धीरज वर्मा, डॉ. गोकुल सिंह रावत, माया जोशी, सुनैना मेहरा, मेघा जोशी, नरेंद्र कुमार पंत, गोविंद बिष्ट, हीरा सिंह राठौर, हेमा भाकुनी, सीपी टम्टा, अंजलि टम्टा, प्रियंका, हेमा आदि मौजूद थीं।