फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाते वक्त नवीं कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। स्याल्दे तहसील अंतर्गत पटवारी क्षेत्र कोटसारी निवासी एक छात्र की स्कूल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। आनन-फानन में उसको सीएचसी देघाट ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह को पालपुर निवासी नवीन सिंह (14) पुत्र राजेंद्र सिंह रोज की तरह घर से स्कूल जाने को निकला, लेकिन स्कूल से चंद कदम दूर रास्ते में लड़खड़ा कर गिर गया। आसपास के लोगों और साथियों ने उसे देघाट सीएचसी पहुंचाया जहां डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. अंकिता कुमारी ने छात्र को मृत घोषित कर दिया।
किशोर नवीन आर्य इंटर कॉलेज देघाट में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। उसके आकस्मिक मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। उसके साथ पढ़ने वाले छात्र भी उसके मौत से दुखी हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति और विद्यालय परिवार ने भी बच्चे की मौत पर दुख जताया है। राजस्व उपनिरीक्षक कोटसारी यशपाल सिंह ने बताया जब वह अस्पताल पहुंचे तब तक परिजन उसे घर ले जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें