फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बार-बार बंद हो रहा अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना रही। जबकि तमाम इलाकों में बारिश भी हुई।
विज्ञापन

मलबा आने से अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बंद हो रहा है। बृहस्पतिवार को भी मलबा आने से काफी देर मोटरमार्ग बंद रहा। बाद में जेसीबी से मलबा हटाकर मोटरमार्ग सुचारू किया गया।
कुछ दिनों से बारिश का दौर भी जारी है। रात में कई बार बारिश हो रही है। बीते मंगलवार की रात बारिश हुई। बारिश के कारण अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मार्ग कई दिनों से लगातार बंद हो रहा है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को ढाई घंटे मार्ग बंद रहा। जबकि पिथौरागढ़-घाट मोटरमार्ग भी बार-बार बंद होने से दोनों जिलों में आवागमन ठप हो जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी मोटरमार्ग में मलबा आने से काफी देर यातायात ठप रहा। बाद में मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया।
मार्ग पर किए जा रहे डामरीकरण पर उठाए सवाल
अल्मोड़ा। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत ने एलआर साह मार्ग पर किए जा रहे डामरीकरण पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सड़क का ढलान नाली की ओर करने के बजाय आबादी क्षेत्र की ओर किया जा रहा है, जिससे बारिश होने पर आबादी क्षेत्र में मकानों में पानी घुसने से नुकसान होगा। उन्होंने कहा है कि यह सरकार की छवि धूमिल करने का भी प्रयास है। लोनिवि के अधिकारियों से इस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें