कपकोट में नई इंडेन गैस एजेंसी खुल गई है। इस एजेंसी के स्थानीय प्रभारी किशन सिंह जलाल ने बताया कि बागेश्वर की गैस एजेंसी से स्थानीय उपभोक्ताओं के कनेक्शन यहां स्थानांतरित हो चुके हैं। इस कारण स्थानीय एजेंसी से उपभोक्ताओं को नया उपभोक्ता नंबर जारी होना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से गैस की बुक आदि कागजात लाकर कपकोट कार्यालय से नया उपभोक्ता नंबर लेने को कहा है। बताया कि बगैर नया उपभोक्ता नंबर के बिना गैस नहीं मिल सकेगी। इस एजेंसी से कपकोट, भराड़ी, सोंग, शामा, फरसाली आदि क्षेत्रों के उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं।