स्याल्दे (अल्मोड़ा)। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना ने उदयपुर-अगासपुर-कमेटपानी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। छह करोड़ की लागत से बनने वाले इस मोटर मार्ग के निर्माण से क्षेत्र की लगभग तीन हजार की जनसंख्या को फायदा मिलेगा। मोटर मार्ग का निर्माण नेशनल प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जीना ने कहा कि क्षेत्र के अधिक से अधिक गांव और तोकों को इस सड़क से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सड़क निर्माण में कार्यदायी संस्था को सहयोग देने का आह्वान किया। ताकि सड़क का निर्माण समय पर हो सके। उन्होंने क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भी विधायक की ढोल नगाड़ों से स्वागत किया और फूलमालाओं से विधायक को सम्मानित किया। प्रधान उदयपुर कमला देवी ने अध्यक्षता की। इस दौरान अधिशासी अभियंता आदित्य कुमार, एई आलोक सिंह, निदेशक यूसीएफ हृदयेश मेहरा, मंडल अध्यक्ष पूरन सिह, ज्येष्ठ उपप्रमुख मुकेश भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज मेहरा, खीमानंद, प्रधान कुंदन लाल, राधे सिंह, लक्ष्मी दत्त, आनंद सिंह, कृपाल दत्त, सुरेंद्र सिंह, हरीश सिंह, जगत सिंह आदि थे।