फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक और अर्जुन नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा के सभासद मनोनीत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने अल्मोड़ा पालिका परिषद सहित जिले के चार नगर निकायों में पांच लोगों को सदस्य के रूप में नामित किया है। अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में नंदादेवी निवासी अर्जुन बिष्ट, थानाबाजार निवासी दीपक वर्मा को सदस्य (सभासद) नामित किया गया है। शहरी विकास विभाग के अपर सचिव विनोद कुमार सचिव की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अल्मोड़ा नगर पालिका परिषद में दीपक वर्मा, अर्जुन बिष्ट को सदस्य मनोनीत किया गया है। नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला में मदन सिंह कुवार्बी, नगर पंचायत द्वाराहाट में तारी राम, नगर पंचायत भिकियासैंण में संजय अग्रवाल को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें