फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यबहिष्कार कर धरने पर डटे रहे वीपीडीओ

विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी सल्ट कार्यालय में कार्यबहिष्कार में बैठ प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत अधिकारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के मछोड़ के हरड़ा निवासी दो ग्राम पंचायत अधिकारियों (वीपीडीओ) को नागचूला निवासी युवक और साथियों द्वारा जान से मारने और गाली-गलौच के मामले को लेकर दूसरे दिन भी ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी बसंत बल्लभ पंत और भूपेंद्र रावत मछोड़ के हरड़ा में किराए के कमरे में रहते हैं। दोनों ने राजस्व उप निरीक्षक हरड़ा को बीते दिन दी तहरीर में कहा कि 30 सितंबर की रात दस बजे ग्राम नागचूला का युवक अपने 10-12 साथियों के साथ हरड़ा पहुंचा और बेवजह गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने लगा। दो घंटे तक गाली-गलौच के बाद आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। उन्होंने पूर्व में भी गाली-गलौच देने का आरोप लगाया। ग्राम पंचायत अधिकारियों को गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी की सूचना मिलने पर बीते दिन विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार के साथ खंड विकास अधिकारी कार्यालय प्रांगण में धरना शुरू किया। दूसरे दिन शनिवार को भी सभी ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना दिया। सभी ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने तक धरने पर डटे रहने और कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में बसंत बल्लभ पंत, भूपेंद्र रावत, विजय मनराल, गीता रिखाड़ी, नीतेश कुमार, त्रिलोक गैरोला, श्रवण कुमार, ब्रजमोहन पवार, रविंद्र सागर, जितेंद्र रावत, मनोज रावत, कविता मनराल, पंकज कमार, नीरज कुमार, चांदवीर गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें