फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के खिलाड़ियों को मिलेगी अत्याधुनिक व्यायामशाला की सौगात

Wed, 15 Jan 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी स्टेडियम में 12 लाख रुपये की लागत से मशीनों की स्थापना की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में खिलाड़ियों को जल्द ही अत्याधुनिक व्यायामशाला की सौगात मिलेगा। खेल विभाग की पहल पर खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से यहां 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। यहां तैनात प्रशिक्षक खिलाड़ियों को निशुल्क और बेहतर ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

स्टेडियम में विभिन्न खेलों में 150 से अधिक खिलाड़ी पंजीकृत हैं। व्यायामशाला के अभाव में खिलाड़ियों को अपने शरीर को फिट रखने के लिए निजी व्यायामशालाओं में ऊंची फीस चुकानी पड़ती है। खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में आधुनिक व्यायामशाला स्थापित की गई है। व्यायामशाला के प्रशिक्षक राजेश खोलिया ने कहा कि यहां आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं। खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उन्हें हर तरह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें