नीमा भगत का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पूर्वी नगर निगम की मेयर नीमा भगत का यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मेयर नीमा भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में नए युग की शुरुआत कर दी है, जीएसटी सहित तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से नए भारत के निर्माण में कदम रख दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मेयर जैसे पद पर बैठाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं का सम्मान किया है।
नीमा भगत इन दिनों कुमाऊं भ्रमण पर हैं। रानीखेत विधानसभा के अंतर्गत सौनी में उनका मायका और भिकियासैण में ससुराल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। मोदी ने महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने का वायदा किया था, राजनीति में महिलाओं को सम्मान दिया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के संदेश को भी प्रचारित करने का आह्वान किया। पूर्व जिला महामंत्री दीप भगत, छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी सहित तमाम लोगों ने विचार रखे, कहा कि श्रीमती भगत को मेयर बनाकर प्रधानमंत्री ने महिलाओं को भी सम्मान दिया है।
कार्यकर्ताओं ने उनसे पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के काफी समय से क्षेत्र की सुध न लेने की शिकायत की और कहा इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, नगर अध्यक्ष हंसादत्त बवाड़ी, राजेंद्र जसवाल, विनोद भार्गव, विमल भट्ट, दीपक बिनवाल, सीमा जसवाल, रमेश जोशी, प्रदीप बिष्ट, बालादत्त बुधानी, चंपा भगत, प्रेम भगत, संजय पंत सहित तमाम कायकर्ता मौजूद थे।