फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में प्रतिभा दिखाएंगे रानीखेत के सात कराटेबाज

Tue, 17 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल और नेपाल कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में 19 नवंबर से नेपाल धनगड़ी में प्रस्तावित सातवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में रानीखेत के सात कराटे खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


भारतीय टीम के कोच तथा उत्तराखंड स्पोर्ट्स कराटे डू एसोसिएसएन के महासचिव सतीश जोशी ने बताया भारतीय टीम में 32 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जिनमें सात खिलाड़ी रानीखेत के हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल और मालदीव सहित आठ देशों के 400 से अधिक कराटेबाज प्रतिभाग करेंगे।

रानीखेत से अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता नीलेश जोशी, रामशरण, मनीष बिष्ट, दीपांशु रौतेला, सौरभ बिष्ट, हार्दिक शर्मा और अजय कुमार शामिल हैं।

पूर्व विधायक करन माहरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा आदि ने खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता 21 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें