फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगी ने छोड़ा छावनी उपाध्यक्ष का पद, पंत बने नए उपाध्यक्ष

विज्ञापन
छावनी परिषद के नए उपाध्यक्ष संजय पंत। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है, अब उनके स्थान पर वार्ड नं छह के सभासद संजय पंत निर्विरोध नए उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। बोर्ड की बैठक के दौरान उन्होंने पदभार भी ग्रहण कर लिया। बोर्ड का कार्यकाल जनवरी में पूरा हो गया था। चुनाव नही हुए , जिसके चलते कार्यकाल छह माह के लिए आगे बढ़ाया गया है। छावनी परिषद सभागार में संपन्न हुयी बोर्ड बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कार्यकाल इसी साल जनवरी में पूरा हो गया था, लेकिन नए चुनाव नहीं हुए तो छह माह के लिए कार्यकाल को आगे बढ़ा दिया गया है। कार्यकाल आगे बढ़ने का प्राविधान कैंट एक्ट में है। संजय पंत को छावनी परिषद का नया उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव निवर्तमान उपाध्यक्ष मोहन नेगी द्वारा किया गया। जिसका समर्थन सभासद अर्चना पाठक और विनोद कुमार द्वारा किया गया। विरोध में कोई अन्य नाम नहीं आने के कारण संजय पंत का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब नए चुनाव तक संजय पंत रानीखेत कैंट के प्रथम नागरिक रहेंगे। नए उपाध्यक्ष पन्त ने ईमानदारी के साथ सबको साथ लेकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष कुमाऊं रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर, एडम कमाण्डेन्ट एसएस क्राड़े, कैंट सीईओ अभिषेक आजाद, सभासद भुवन आर्य, सुकृत साह, बिंदु रौतेला सहित तमाम लोग मौजूद रहे। --::: सेवानिवृत्त पर बोर्ड अध्यक्ष को दी विदाई ::: रानीखेत। बोर्ड की बैठक में छावनी अध्यक्ष कुमाऊ रेजिमेंट केंद्र के कमांडेंट जीएस राठौर को भी विदाई दी गई। ब्रिगेडियर राठौर 31 मई को सेवानिवृत्त होंगे। वह यहां दो साल तक बोर्ड अध्यक्ष रहे। उनके कार्यों की सराहना की गई। --::: विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर मंथन :: रानीखेत। बोर्ड की बैठक में रुके हुए विकास कार्यों पर चर्चा की गई। विकास कार्यों के क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। दरअसल 15वे वित्त आयोग के तहत राज्य सरकार छावनी परिषदों को भी धनराशि देगी। रानीखेत कैंट के खाते में भी 35 से 40 लाख रुपये आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट बोर्ड की बैठक में नए उपाध्यक्ष को पत्र सौंपते अध्यक्ष और निवर्तमान उपाध्यक्ष। - फोटो : AMAR UJALA
कैंट बोर्ड की बैठक में नए उपाध्यक्ष को पत्र सौंपते अध्यक्ष और निवर्तमान उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें