फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालम की नीतू के सिर सजा मिस सेल्फी का ताज

Mon, 09 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
मिस सेल्फी का पुरस्कार लेतीं नीतू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लमगड़ा विकासखंड के सालम पट्टी अंतर्गत चौकुना ग्राम पंचायत की रहने वाली नीतू लमगड़िया ने बीते दिनों भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित केआईआईटी नन्हीं परी लिटिल मिस इंडिया-2016 में मिस सेल्फी का खिताब अपने नाम किया है। संस्थापक निदेशक डा. आचार्या सामंता ने नीतू को मिस सेल्फी का ताज पहनाया। नीतू के मिस सेल्फी बनने पर सालम क्षेत्र में खुशी की लहर है। 
विज्ञापन


भुवनेश्वर में हुए फाइनल राउंड में मुंबई, भुवनेश्वर, लखनऊ, ईटानगर, पटना, हैदराबाद, बंगलूरू, दिल्ली, वेस्ट बंगाल, खगड़पुर समेत विभिन्न प्रदेशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व दिल्ली में हुए आडिशन में नीतू लमगड़िया ने टॉप टेन में अपना स्थान बनाया। नीतू भविष्य में नृत्य और मॉडलिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। वर्तमान में वह नव युग स्कूल मोतीबाग दिल्ली में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उसके पिता रमेश सिंह लमगड़िया प्राइवेट नौकरी करते हैं जबकि माता दीपा लमगड़िया गृहणी है। नीतू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। 

युवक मंगल दल अध्यक्ष कृष्णा धानक ने बताया कि 12 फरवरी को चौकुना में समारोह आयोजित कर नीतू को सम्मानित किया जाएगा। नीतू के मिस सेल्फी बनने पर क्षेत्रवासियों प्रधानाचार्या हेमलता जगननाथन, नंदकिशोर, दिनेश नौटियाल, मीनाक्षी कौशिक, आस्था, स्वाति, पूर्व प्रधान जानकी देवी, पूर्व प्रधानाध्यापक हीरा राम, विशन नाथ गोस्वामी, रमेश नाथ, गोपाल मेहरा, शिव सिंह, तेज सिंह, साहित्यकार विपिन जोशी कोमल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम बोरा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें