अल्मोड़ा। भाजपा ने युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल की सहमति के बाद नीरज सांगा को अल्मोड़ा नगर मंडल मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने नीरज की पार्टी में सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है। इधर, लमगड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पद के लिए गौरव बिष्ट को जिम्मेदारी दी गई है। जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, पूर्व दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज भाकुनी आदि ने खुशी जताई है।