अल्मोड़ा। भाजपा के एक राष्ट्र, एक चुनाव पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मानव शृंखला कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को यह संदेश देना था कि बार-बार होने वाले चुनाव देश के विकास में बाधा बनते हैं जबकि एक देश, एक चुनाव से संसाधनों की बचत होगी, प्रशासनिक स्थिरता आएगी और लोकतंत्र और अधिक सशक्त बनेगा। वहां जिला संयोजक नमन गुरुरानी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, जिला महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मेयर अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद