फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं में आपदा से निपटने को एनडीआरएफ की टुकड़ी तैनात

Thu, 06 Jul 2017 10:53 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अल्मोड़ा पहुंची एनडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरसात के मौसम में कुमाऊं में आपदा की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की 35 जवानों की एक एक टुकड़ी अल्मोड़ा में तैनात कर दी गई है। इनके साथ डॉग स्क्वायड के अलावा अन्य उपकरण भी हैं। जरूरत पड़ने पर अल्मोड़ा से ही एनडीआरएफ के जवानों को कुमाऊं के अन्य जिलों में भेजा जाएगा। अल्मोड़ा में एसडीआरएफ की भी एक 12 सदस्यीय प्रशिक्षित टीम तैनात है। 
विज्ञापन


बरसात के मौसम में आपदा की घटनाओं को देखते हुए एनडीआरएफ आठवीं बटालियन गाजियाबाद से 35 जवानों की एक टुकड़ी इंस्पेक्टर सौरभ पांडे के नेतृत्व में बुधवार देर रात अल्मोड़ा पहुंची। एनडीआरएफ की इस टुकड़ी को यहां भैंसवाड़ा फार्म में ठहराया गया है। टुकड़ी के साथ दो प्रशिक्षित डॉग भी आए हैं। कोई घटना होने पर डॉग स्क्वायड को भी मौके पर भेजा जाएगा। मालूम हो कि अल्मोड़ा कुमाऊं के केंद्र में स्थित है। इसे देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को अल्मोड़ा में तैनात किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ को अल्मोड़ा जिले के अन्य हिस्सों के अलावा नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों में भी भेजा जाएगा। यह टीम सितंबर तक यहां रहेगी। 

इसके अलावा अल्मोड़ा में एसडीआरएफ के 12 जवानों की टीम भी सड़ियापानी में तैनात है। किसी तरह की आपदा होने पर इस टीम को जिले के आंतरिक इलाकों में भेजा जाता है। आपदा की स्थिति में पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी और राजस्व पुलिस कर्मियों की भी मदद ली जाती है। अल्मोड़ा में आधुनिक सुविधाओं से लैस एक रेस्क्यू वाहन भी मुस्तैद रखा गया है। इस वाहन में आपदा से निपटने के लिए तमाम उपकरण भी हैं। किसी इलाके से आपदा की सूचना मिलने पर इस वाहन को तत्काल रवाना कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें