फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटेना में स्थित 498 साल पुराने प्राचीन नौले का किया जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्राचीन काल में पेयजल का मुख्य आधार रहे नौले लुप्तप्राय हो रहे हैं। बल्टा के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट के प्रयासों से मटेना में वर्ष 1522 में बने प्राचीन जीर्णशीर्ण नौले का जीर्णोद्धार किया गया है।
विज्ञापन

मटेना गांव में 1522 में कत्यूरी शासनकाल में नौला बना था लेकिन देखरेख के अभाव में यह मलबे से पट गया था। कई जगह घास उगी थी। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा और सामाजिक कार्यकर्ता संदीप बिष्ट ने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह बिष्ट को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान महेंद्र बिष्ट ने नौले का निरीक्षण किया। वहां वर्ष 1522 में नौला बनने का शिलापट लगा था। उन्होंने इसके लिए जिला पंचायत निधि से एक लाख रुपये स्वीकृत करवाए। इसके बाद 498 साल पुराने इस नौले के जीर्णोद्धार का काम पूरा हो गया है। अब इस नौले से ग्रामीणों को पानी मिल रहा है। ग्राम प्रधान गुड्डी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलू बिष्ट, महिपाल बिष्ट ने इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें