फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कुदरत का कहर : चार ग्रामीण सड़कें पूरी तरह ठप

Tue, 18 Aug 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में हुई मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया है। बारिश के कारण पहाड़ों से भारी बोल्डर और मलबा गिरने से जिले के चार प्रमुख ग्रामीण मोटर मार्गों पर मलबा आ गया। इन सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह से ही मौसम खराब रहा। अल्मोड़ा, लमगड़ा, धौलादेवी, भैंसियाछाना समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। इससे पूर्व बीते सोमवार की देर रात भी आधे घंटे से अधिक समय तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के कारण जिले के चार ग्रामीण मोटर मार्गो पर मलबा आ गया है। इस कारण
ग्रामीण इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। आवश्यक सेवाओं, राशन और आपातकालीन चिकित्सा के लिए तरस रहे ग्रामीण अब अपनी जान जोखिम में डालकर मीलों लंबे वैकल्पिक और खतरनाक रास्तों से आवाजाही करने को मजबूर हैं। छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को उफनते गधेरों और कीचड़ भरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में बंद सड़कें
लछमोला- नौबा ग्रामीण मोटर मार्ग
चक्कर गांव-घुघुती ग्रामीण मोटर मार्ग
बलमरा-भाकुड़ा-तल्ली चनोली ग्रामीण मोटर मार्ग
पीपना-मन्हैत-डंगुला ग्रामीण मोटर मार्ग
-
जिले में हुई बारिश एमएम में
अल्मोड़ा 0.5
रानीखेत 2.1
चौखुटिया 46.0
द्वाराहाट 3
सोमेश्वर 14
मासी 11
भिकियासैंण 0.5
ताकुला 10.5
जैंती 13.0
जागेश्वर 4.5
सल्ट 11.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें