फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर नष्ट हो रही है प्रकृति : प्रो. शेखर

Sat, 11 May 2024 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जीबी पंत राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान कोसी में व्याख्यान में मौजूद लोग। स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान कोसी में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहाड़ फाउंडेशन नैनीताल के संस्थापक पद्मश्री प्रो. शेखर पाठक ने कहा कि हम विकास के नाम पर प्रकृति को नष्ट कर रहे हैं जो सही नहीं है। भविष्य में इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी संकाय के पूर्व डीन प्रो. केएस राव की अध्यक्षता में व्याख्यान श्रंखला आयोजित हुई। प्रो. शेखर ने कहा कि पहाड़ में स्कूल, कॉलेज, बिजली, संचार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होने से यहां रहने वाले लोगों का जीवन आसान नहीं है। कहा अनियोजित विकास से पहाड़ों की सुंदरता खत्म हो रही है जो सही नहीं है। कहा कि लोगों को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए श्री देव सुमन के जन्मदिन 25 मई से छठी अस्कोट-अराकोट यात्रा को शुभारंभ होगा। संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने कहा हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीरता से कदम उठाने होंगे। कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख डॉ. आईडी. भट्ट, पद्मश्री प्रो. ललित पांडे, पूर्व निदेशक डॉ. जेसी भट्ट, वैज्ञानिक डॉ. जे.सी. कुनियाल, प्रो. केजी सक्सेना, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें