फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जंगलों में लगी आग से चारे का संकट, गिर सकता है दुग्ध उत्पादन

Sat, 11 May 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जंगलों की आग ने जनजीवन प्रभावित किया है। भले ही अब जंगलों की आग शांत हो चुकी है, लेकिन इससे चारे का संकट पैदा हो गया है। पालतू जानवरों के लिए हरे चारे का संकट है। ऐसे में विशेषज्ञ भी मानते हैं कि दुग्ध उत्पादन गिर सकता है।
विज्ञापन




दरअसल बीते दिनों जंगलों की आग ने जमकर आफत मचाई। नगर से लेकर गांवों तक चारों तरफ जंगल सुलगते रहे। इससे वन संपदा को खासा नुकसान पहुंचा। यहां तक कि बांज, तिमूल सहित अन्य चारा प्रजाति के पेड़ दावानल की भेंट चढ़ चुके हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं किसी तरह पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर रही हैं। उडियारी की प्रेमा देवी ने बताया की जंगल की आग से बांज, फल्याट, तिमुल, बुन सहित अन्य चार प्रजाति के पेड़-पौधे जल चुके हैं। अब सिर्फ पिरूल और सूखी घास ही शेष है।
मटेला की दीपा देवी ने बताया की लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे हैं। इनसे हरा चारा मिलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं दुग्ध संघ के महाप्रबंधक राजेश मेहता ने कहा कि निश्चित तौर पर जंगलों की आग से हरे चारे का संकट है। ऐसे में दुग्ध उत्पादन गिर सकता है। जंगलों में आग लगती रही तो दूध का उत्पादन गिर सकता है। उन्होंने बताया की पशुपालक को बुसा और चारा समय समय वितरित किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें