फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति लुभाती है पर सड़क रुलाती है

Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
पर्यटन स्थल बिनसर जाने वाले सड़क मार्ग की दुर्दशा। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
प्रसिद्ध पर्यटन केंद्र बिनसर इस समय सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सूर्योदय और सूर्यास्त और हिमालय दर्शन यहां से काफी मनभावन लगता है। इसके अलावा वन्य जीव अभ्यारण्य होने के कारण भी पर्यटकों को यह जगह काफी पसेद है, लेकिन बिनसर जाने वाली सड़क की हालत काफी लंबे समय से बदतर बनी हुई है। बीते पांच साल से इस मार्ग में सुधारीकरण का काम नहीं हुआ है। जगह-जगह बने गड्ढों की वजह से अधिकतर सैलानी यहां आने से कतराने लगे हैं। जानकारी मिलने के बाद कई पर्यटकों ने सड़क की दुर्दशा देखकर बुकिंग भी रद कर दी है। 
विज्ञापन


      सड़क की खराब दशा के कारण 11 किमी लंबी बिनसर सड़क में वाहनों का पहुंचना काफी मुश्किल हो गया है। पांच साल पहले खराब हुई सड़क पर्यटन सीजन में भी ठीक नहीं हो पाई है। इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं और वाहनों के टायर इन गड्ढों में फंस रहे हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि लोनिवि ने ठेका तो ले लिया लेकिन काम नहीं करा पा रहा है। स्थानीय होटल मालिकों का कहना है कि पर्यटन सीजन पीक पर होने के बावजूद अधिकांश पर्यटक सड़क की खराब दशा की जानकारी मिलने पर बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि साल में अप्रैल से जुलाई तक यहां पर्यटन सीजन पीक पर रहता है लेकिन वर्तमान में सड़क की दशा देखकर बाहर से आने वाले पर्यटक काफी परेशान हैं। सड़क पर वाहन फंसने की वजह से कई बार जाम भी लग रहा है। 

इधर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता बीसी पंत ने बताया कि 11 किमी की बिनसर सड़क में शुरू के दो किमी में काम हो चुका है और अंत के दो किमी में काम चल रहा है। जबकि बीच के सात किमी की सड़क में भी जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



कोट---
अल्मोड़ा। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए पर्यटक प्रतिदिन दस से 20 प्रतिशत बुकिंग रद करा रहे हैं या फिर बिनसर के बजाय अन्य जगहों पर बुकिंग ट्रांसफर करा रहे हैं। 
विज्ञापन

 बिनसर पर्यटक आवास गृह के वरिष्ठ प्रबंधक गोपाल बिष्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें