दिल्ली में नेशनल वाटर अवार्ड प्राप्त करते मंडलायुक्त राजीव रौतेला व अन्य
- फोटो : amar ujala
कोसी पुनर्जनन अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में मंडलायुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और एनआरडीएमएस के निदेशक और भूगोलविद् प्रो.जेएस रावत को नेशनल वाटर अवार्ड प्रदान किया गया।
बता दें कि जुलाई 2018 कोसी पुनर्जनन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में कोसी जल संग्रहण क्षेत्र से जुड़े स्थानों पर एक घंटे के भीतर एक लाख 67 हजार 755 पौधों का रोपण किया गया था, जिसे लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस मौके पर मंडलायुक्त राजीव रौतेला, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एनआरडीएमएस के निदेशक प्रो. जेएस रावत और वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा मौजूद थे।