फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ समेत चार कर्मियों से वसूली के आदेश से मनरेगा कर्मियों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। चौरसों में ढोला खुलते ही पुल के गिरने के मामले में बीडीओ सहित मनरेगा से जुड़े चार कर्मियों से 1.72 लाख रुपये की वसूली के आदेश के बाद मनरेगा कर्मियों में हड़कंप मचा है। जिले के तीनों विकास खंड कार्यालयों में दिनभर वसूली के आदेश पर चर्चा हुई। डीडीओ ने रोजगार सहायकों से काम में लगे मजदूरों का कार्य स्थल पर जाकर सत्यापन करने के बाद उनकी दैनिक उपस्थिति वीडीओ को देने को कहा है।
विज्ञापन

अगस्त में चौरसों में निर्माणाधीन पुलिया का लिंटर ढोला खुलते ही नदी में गिर गया था। जिला प्रशासन ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले डीएम के निर्देश पर गठित तकनीकी जांच कमेटी की रिपोर्ट पर बीडीओ गरुड़, मनरेगा सहायक, जेई मनरेगा, वीडीओ पर 1.72 लाख रुपये की वसूली निकाली थी। बीडीओ सहित चार कर्मियों से वसूली होने के आदेश के बाद मनरेगा से जुड़े कर्मियों के हाथ पांव फूल गए हैं। डीडीओ कैलाश नाथ तिवारी ने मनरेगा से जुड़े कर्मचारियों से मनरेगा के मानकों के तहत निर्माण कार्य कराने को कहा है। उन्होंने रोजगार सहायकों से कार्य स्थल पर जाकर मजदूरों की हर रोज की उपस्थिति वीडीओ को देने को कहा है। जांच के दौरान काम न पाये जाने वाले व्यक्ति के खाते में मजदूरी डाली गयी तो निर्माण से जुड़े कर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मजदूरी के लिए आवेदन करने वाले हर प्रवासी को मनरेगा में काम देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें