नानीसार बचाओ संघर्ष समिति और उपपा का क्रमिक अनशन रविवार को 14वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने नानीसार में अंतरराष्ट्रीय विद्यालय भवन निर्माण को भूमि आवंटित करने का विरोध किया।
वहां पहुंचे उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा सरकार भू, खनन, शराब माफिया को बढ़ावा दे रही है। आरडीएफ के जीवन चंद्र ने भी विचार रखे। 14वें दिन चंपा देवी, लछिमा देवी, लीला देवी, भगवती देवी, पार्वती देवी क्रमिक अनशन पर बैठे।
द्वाराहाट। जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत यहां पहुंचे उपपा पीसी तिवारी ने पहाड़ के वजूद को बचाने के लिए सभी से एकजुट होकर आगे आने की अपील की। जिंदल ग्रुप को 395 नाली भूमि कौड़ियों के भाव दे दी गई। माफिया के खिलाफ वह शीघ्र ही बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
चौखुटिया। यहां पहुंचे तिवारी ने पत्रकारों से बातचीत की। कहा कि सीएम हरीश रावत ने गांव के लोगों की जमीन मामूली लीज पर जिंदल ग्रुप को देकर कानूनी मर्यादा का उल्लंघन किया है। इस मामले को लेकर 24 नवंबर को देहरादून में प्रदर्शन किया जाएगा।