फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: केवि की मांग पर आमरण अनशन जारी, नंदिता भट्ट के स्वास्थ्य में गिरावट

Sat, 25 Apr 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय को इसी शैक्षणिक सत्र से संचालित करने की मांग को लेकर त्रिमूर्ति चौक पर केंद्रीय विद्यालय जन एकता मंच के बैनर तले चल रहा आमरण अनशन लगातार जारी है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख नंदिता भट्ट का अनशन शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर है। बताया गया कि उनका वजन कम हुआ है और ब्लड प्रेशर व शुगर स्तर भी गिर गया है।
विज्ञापन


इधर ललित विष्ट क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। प्रशासन के साथ दो दौर की वार्ता के बावजूद भी आंदोलनकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। प्रशासन की ओर से 27-28 अप्रैल को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण का मामला पास होने की संभावना जताते हुए आंदोलन समाप्त करने की अपील की गई, जिसे आंदोलनकारियों ने ठुकरा दिया। उनका कहना है कि स्थायी समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।आंदोलन को समर्थन देने वालों में पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, सुरेश चंद्र मठपाल, मुकेश भट्ट, भगवान चौधरी, संजय जोशी, अशोक फुलारा, प्रधान रमेश उप्रेती, बसंत साह, दिनेश चंद्र पंत, मोहन जोशी, गोविंद सिंह, विमल साह, जीवन सिंह और महेंद्र गिरी सहित कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें