सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 95.4 फीसदी अंक लेकर
अल्मोड़ा जिला टॉप करने वाली आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा नंदिनी
मेहरोत्रा शिक्षा के क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं, नंदिनी का कहना है
कि शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने के लिए वह भी संघर्ष करना चाहती हैं।
वह भविष्य में प्रवक्ता बनकर बच्चों का भविष्य संवारेंगी। नंदिनी रोज छह
से सात घंटे की पढ़ाई करती थी। उन्होंने रसायन विज्ञान में ट्यूशन भी लिया।
उनके पिता सुनीत मेहरोत्रा व्यापारी और मां शिखा मेहरोत्रा गृहणी हैं।
नंदिनी युवाओं को सलाह देती हैं कि प्रतिदिन जितनी भी पढ़ाई करें, हर विषय
को बराबर महत्व दें।