फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आज से होगा नंदादेवी मेले का आगाज

विज्ञापन
अल्मोड़ा में नंदा देवी मेले में लगी दुकानों से सामान की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्रसिद्ध नंदादेवी मेला आज से शुरू होगा। मंदिर परिसर में शाम छह बजे मेले का उद्घाटन होगा, बुधवार शाम तक मंदिर परिसर में दुकानें सज गई थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी होंगे।
विज्ञापन

मेले के मुख्य संयोजक और मंदिर समिति के सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि पंचमी पर एक सितंबर को शाम सात बजे चंदवंशीय राजा गणेश पूजा करेंगे। दो सितंबर को शाम चार बजे नंदादेवी मंदिर परिसर से कर्नाटक खोला स्थित कमलेश कर्नाटक के घर तक जाकर कदली वृक्षों को आमंत्रित किया जाएगा।
तीन सितंबर को शाम 5:30 बजे कदली वृक्षों को शोभायात्रा के साथ ड्योड़ी पोखर से बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया जाएगा और कदली वृक्षों का पूजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकारों की ओर से कदली वृक्षों से मां नंदा और सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। शाम आठ बजे मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।
विज्ञापन

चार सितंबर शाम चार बजे श्रद्धालु पूजा करेंगे। 5:30 बजे राजपरिवार की ओर से माता का पूजन किया जाएगा। आठ बजे चंद वंशज राजा मां अष्टमी का पूजन करेंगे। पांच सितंबर को शाम चार बजे पूजा होगी। सात सितंबर को शाम चार बजे मां नंदा सुनंदा की शोभा यात्रा निकलेगी।
मेले के आकर्षण
एक सितंबर- सुबह 11 बजे- नंदादेवी मंदिर प्रांगण में डांस, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। मंदिर प्रांगण में उद्घाटन और रंगारंग कार्यक्रम होगा। शिव पार्वती, राधा कृष्ण झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
दो सितंबर- 11 बजे ड्योडी पोखर से नंदादेवी मंदिर प्रांगण तक विद्यालय के बच्चों का सांस्कृतिक जुलूस निकलेगा। शाम सात बजे से जुंबा लाफ्टर कार्यक्रम, कुमाऊंनी कार्यक्रम होगा।
तीन सितंबर- सुबह 11 बजे राम शीला मंदिर से बाजार भ्रमण करते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर तक झोड़ा कार्यक्रम होगा। शाम सात बजे से माता की चौकी कार्यक्रम होगा।
चार सितंबर- दोपहर 12 बजे हिंदी कुमाऊंनी गायन प्रतियोगिता होगी। शाम सात बजे से गर्बा, डांडिया, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। हिमालय सोल ग्रुप, कुमाऊंनी, हिंदी भाषण प्रतियोगिता होगी।
पांच सितंबर- दिन में 12 बजे से कवि सम्मेलन, माता की चौकी कार्यक्रम होगा। स्टार नाइट में दीवान कनवाल, महिपाल मेहता, राधा तिवारी, गोपाल चम्याल, शीला पंत समेत कई कलाकार कार्यक्रम पेश करेंगे।
विज्ञापन

छह सितंबर- सुबह 11 बजे महिलाओं की सांस्कृतिक शोभायात्रा निकलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें