फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी को भेजे दोनों दावेदारों के नाम

Wed, 14 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला,भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक में मंडल अध्यक्ष पद के लिए  आम सहमति नहीं हो सकी। दो दावेदारों के मैदान में अड़े रहने से दोनों का नाम जिला कार्यकारिणी को भेज दिया गया।
विज्ञापन


नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हुई बैठक में मंडल प्रभारी गणेश राम आर्या ने पार्टी के दिशा निर्देश बताए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से करने पर जोर दिया।

त्रिलोक सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह ने दावेदारी की। दोनों के बीच आम सहमति बनाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों अपनी दावेदारी पर अड़े रहे। बाद में दोनों का नाम जिला कार्यकारिणी को भेज दिया गया। अब इस मामले में जिला स्तर से निर्णय होगा।
विज्ञापन


बैठक में सैनिक प्रकोष्ठ के सह प्रदेश संयोजक तारा दत्त शर्मा, लक्ष्मी दत्त नैनवाल, दीवान भंडारी, त्रिलोक सिंह, संतोष असनोड़ा, निर्मला शर्मा, मदन मेहरा, बहादुर राम, ध्यान सिंह नेगी, धन सिंह, दरवान सिंह, कुंवर भाकुनी, सुदर्शन अग्रवाल, भारत भूषण, लाल सिंह, माधो सिंह थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें