फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रमुख पदों के लिए नाम वापसी आज

विज्ञापन
Name of president, vice president and chief will return today
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुखों पदों के लिए सोमवार को नाम वापसी होगी। प्रमुख पदों के लिए छह नवंबर को मतदान होगा और तत्पश्चात मतगणना होगी। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए मतदान सात नवंबर को होना है।
विज्ञापन

प्रमुख पदों की निर्वाचन प्रक्रिया ब्लॉक मुख्यालयों में चल रही है, जबकि ताकुला ब्लाक की चुनाव प्रक्रिया तहसील मुख्यालय सोमेश्वर में की जा रही है। सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। प्रमुख, ज्येष्ठ और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए छह नवंबर को सुबह दस बजे बजे से सायं तीन बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
सात नवंबर को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों की चुनाव प्रक्रिया जिला पंचायत सभागार में चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के लिए सात नवंबर को सुबह दस बजे से सायं तीन बजे तक मतदान होगा। उसके बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कुल जिला पंचायत सदस्य सीटें: 45
ब्लॉकवार बीडीसी सीटों की संख्या
भैंसियाछाना 21
धौलादेवी 40
हवालाबग 40
लमगड़ा 40
ताकुला 37
ताड़ीखेत 40
द्वाराहाट 40
चौखुटिया 33
सल्ट 40
स्याल्दे 36
भिकियासैंण 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें