फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया मिनी सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में नमन ने जीता कांस्य

Thu, 15 Nov 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
नमन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तेजपुर आसाम में दस से 15 नवंबर तक हुई ऑल इंडिया मिनी सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के शटलर नमन गुप्ता ने अंडर-13 आयु वर्ग के डबल्स के सेमिफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने जोड़ीदार मनीष कोगात के साथ खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रनव राम एन और साई प्रसाद तीगाला की जोड़ी को 21-16, 21-11 से पराजित कर सेमिफाइनल में स्थान बनाया। जहां उन्हें अनिमेष गोगई और अनिरबन गौगोई की जोड़ी से 21-15, 21-16 से पराजित होकर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इससे पहले वह अंडर-13 के सिंगल्स में भी क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता के पुत्र नमन शारदा पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत हैं। उनकी उपलब्धि पर बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी, कोच डीके सेन, लोकेश नेगी, शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक शेखर लखचौरा, प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा, खेल अधिकारी सीएल वर्मा, प्रशांत जोशी आदि ने प्रसन्नता जताई।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें