फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकुड़ा गांव में गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण

Sat, 23 Apr 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सूखा पड़ा नौला।
विज्ञापन

विज्ञापन

 तहसील क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नकुड़ा गांव के लिए स्वजल विभाग द्वारा बनाई गई पेयजल योजना से पानी आपूर्ति ठप पड़ी है। जल स्तर गिरने से हैंडपंप शो-पीस बना हुआ है। नौला सूख  गया है। इस कारण गांव के करीब आठ सौ लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण आधा किमी दूर पड़ोस के गांव अर्जुनराठ के नौले पर निर्भर हैं। वहीं से पैदल पानी ला रहे हैं। वहां भी पानी भरने के लिए लोगों  की लाइन लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी से गांव के लिए नई  पेयजल योजना बनाई जाए, ताकि पेयजल संकट दूर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें