तहसील क्षेत्र के गांवों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नकुड़ा गांव के लिए स्वजल विभाग द्वारा बनाई गई पेयजल योजना से पानी आपूर्ति ठप पड़ी है। जल स्तर गिरने से हैंडपंप शो-पीस बना हुआ है। नौला सूख गया है। इस कारण गांव के करीब आठ सौ लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
ग्रामीण आधा किमी दूर पड़ोस के गांव अर्जुनराठ के नौले पर निर्भर हैं। वहीं से पैदल पानी ला रहे हैं। वहां भी पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कोसी नदी से गांव के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाए, ताकि पेयजल संकट दूर हो सके।