फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पुलिस सर्च वारंट लेकर पहुंची

Fri, 03 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धारी तहसील परिसर और आसपास के क्षेत्रों में एक फरवरी की रात भाकपा (माओवादी) के नाम से विधानसभा चुनाव बहिष्कार करने, जनयद्ध में शामिल होने संबंधी पोस्टर और दीवारों पर नारे लिखने के मामले में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। शुक्रवार को नैनीताल पुलिस सर्च वारंट लेकर अल्मोड़ा पहुंची और जिले के अल्मोड़ा, बाड़ेछीना और सोमेश्वर क्षेत्र में दर्जनभर संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 2014 में लोकसभा चुनाव के  दौरान अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बाड़ेछीना, ताकुला आदि स्थानों पर माओवादियों के नाम से पोस्टर चिपकाए गए थे और माओवादियों की प्रचार सामग्री भी मिली थी। गत दिवस धारी तहसील में माओवादी गतिविधियों के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। नैनीताल पुलिस शुक्रवार को सर्च वारंट लेकर अल्मोड़ा पहुंची और सायं के समय अल्मोड़ा, सोमेश्वर और बाड़ेछीना क्षेत्र में संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे।
सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमेश्वर में संदिग्ध एक व्यक्ति के घर में छापा मारा। लंबे समय से लापता संदिग्ध पल्यूड़ा हट्यूड़ा निवासी खीम सिंह बोरा के घर में छापेमारी की गई,  जबकि ताकुला में भेटुली निवासी पान सिंह के घर की तलाशी के लिए नैनीताल पुलिस सर्च वारेंट लेकर पहुंची थी, लेकिन भेटुली गांव में पान सिंह नाम का कोई व्यक्ति रहता ही नहीं है। इसके अलावा अल्मोड़ा नगर और बाड़ेछीना में कुल दर्जनभर  स्थानों पर छापेमारी की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टीमों के वापस लौटने पर ही विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें