फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौनी की टीम के नाम रही नैनी प्रो बालीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
नैनी में वालीबाल प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों से परिचय लेतीं मुख्य अतिथि। संवाद न्यूज एज? - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली के नैनी में प्रो वालीबॉल प्रतियोगिता संपन्न हुई। खनियां की टीम ने भूमि क्लब सौनी को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। बाद में खिलाड़ियों को पुरस्कार भी बांटे गए। इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्योति शाह मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अनुशासन और लगन के बल पर ही महान खिलाड़ी बना जा सकता है। खेलों के माध्यम से भी करियर संवारने का मौका है, लेकिन कड़ी मेहनत से ही उसे हासिल किया जा सकता है।
फाइनल मुकाबले में खनियां एकादश और भूमि क्लब सौनी की टीमें आमने-सामने थीं। पांच सेटों तक चले मुकाबले में खनियां की टीम ने 25-21, 25-17 और 25-17 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 18 सौ रुपये और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और 12 सौ रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। समापन अवसर पर अर्जुन अधिकारी, बलवंत भंडारी, हिमांशु, योगेश, सौरभ, प्रधान प्रमोद अधिकारी, पूर्व प्रधान किशन सिंह अधिकारी, पूरन अधिकारी, पुष्कर अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें