फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एनएबीएच टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद है। मंगलवार को अस्पताल में नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड ऑफ हेल्थ (एनएबीएच) की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही सीटी स्कैन, आधुनिक उपकरण समेत विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए जाने पर भी प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन

एनएबीएच की 15 सदस्यीय टीम ने जिला अस्पताल अल्मोड़ा का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, मरीजों के लिए उपलब्ध जीवन रक्षक दवाएं आदि का जायजा लिया। टीम ने अस्पताल का बारीकी से जायजा लेते हुए यहां सुविधा बढ़ाने पर चर्चा की।
पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि टीम ने अस्पताल का भ्रमण कर यहां सभी व्यवस्थाएं देखीं, जिसके बाद अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने, आधुनिक मॉडल ओपीडी, आधुनिक जेनरेटर, एक्सरे, हर वार्ड में मरीजों के लिए जीवनरक्षक दवाओं की व्यवस्था, छत में डबल सोलर लेयर लगाने आदि पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

टीम ने इन सभी व्यवस्थाओं के लिए प्रस्ताव भी तैयार किए। पीएमएस डॉ. आरसी पंत ने बताया कि टीम प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी को सौंपेगी। जिसके बाद अस्पताल में विभिन्न सुविधाओं को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। टीम में डॉ. पंकज, डॉ. मुनीश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें