फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने धूमधाम से मनाई ईद 

Sat, 02 Sep 2017 09:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
अल्मोड़ा की जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता करते मुस्लिम समुदाय के लोग । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईद का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। नगर की मस्जिदों में बड़ी संख्या में पहुंचे मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा कर देश की तरक्की की दुआ की। जामा मस्जिद के पेश इमाम जुनैद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। हिंदू समाज के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। इधर, सोमेश्वर में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। 
विज्ञापन


नगर की जामा मस्जिद समेत नियाजगंज, सिटोली स्थित दरगाह, करबला में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाज के लिए पहुंचे मुस्लिमों को मस्जिद के पेश इमाम जुनैद उल कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जामा मस्जिद के मुतावल्ली जब्बार खान, बिट्टू कर्नाटक, सभासद सचिन आर्या, यूसुफ तिवारी, जिया उर रहमान, मुमताज कश्मीरी, मौलाना शब्बीर, हाजी शफीक, हाजी कमाल, मो. मुजीब समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इधर, सोमेश्वर में भी ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पल्यूड़ा और भानाराठ में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। 

उधर, रानीखेत में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर की जामा मस्जिद में नमाज अदा कर क्षेत्र, प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की। जामा मस्जिद के पेश इमाम मो. तहसीन रजा ने नमाज अदा कराई। वहीं, चौबटिया में भी ईद धूमधाम से मनाई गई। चौबटिया मस्जिद में सेना में शामिल मुस्लिम जवानों ने भी ईद की नमाज अदा की। सदर मुख्तार अहमद ने बताया कि इस दौरान पूरे देश की खुशहाली की कामना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें