फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34वें दिन भी पालिका में डटे रहे धरने पर

Sun, 21 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया भुगतान आदि मांगों को लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नगरपालिका के मुख्य गेट पर शनिवार को 34वें दिन भी धरना दिया और नारेबाजी कर विरोध जताया। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने पालिका पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने कहा कि बकाया भुगतान न होने से पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पालिका कर्मचारी काफी लंबे समय से अवशेष देयकों के भुगतान की मांग करते आ रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने पालिका पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने में सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भुवन चंद्र लोहनी, महेश आर्य, नवीन गुरुरानी, नंदकिशोर, राम दास, पूरन लाल, काले, विद्या, खष्टी, शकुंतला, रतिया, इंद्रा, लक्ष्मी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें