फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी भिकियासैंण में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर

Thu, 26 Nov 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला,भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी भिकियासैंण में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में 110 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें अधिकांश शिकायतें समाज कल्याण, जल संस्थान, ग्राम्य विकास, विद्युत, चिकित्सा, शिक्षा, सड़क से संबंधित थीं। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन विकलांग, पांच विधवा, 103 वृद्धावस्था, परित्यक्ता के एक आवेदन पत्र भरवाए गए।
विज्ञापन


चिकित्सा विभाग द्वारा 150 रोगियों का परीक्षण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा एक व्हीलचेयर, तीन बैशाखी, दो छड़ी दी गई। 35 लोगों को विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस मौके पर कृषि और उद्यान विभाग द्वारा यंत्र वितरित किए गए।

साथ ही 45 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल और 40 एपीएल राशन कार्ड की नकल दी गई। 30 लोगों के आधार कार्ड बनाए गए। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, मुख्यमंत्री के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदन सिंह घुघत्याल और जिलाधिकारी सविन बंसल ने विभागीय अधिकारियों को त्वरित गति से समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष श्री भट्ट ने अधिकारियों को क्षेत्र की पेयजल समेत अन्य समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि शिविरों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 शिविर में बाल विकास, समाज कल्याण, वन प्रभाग, ग्राम्य विकास, कृषि, पशुपालन, दुग्ध, सैनिक कल्याण, स्वास्थ्य, विद्युत, सहकारिता आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए। इस मौके पर राफेल स्वयं सेवी संस्था द्वारा आयोजित मवनसिक मंदता शिविर में विशेषज्ञ डा.मनविंद्र कौर ने 12 लोगों के प्रमाण पत्र बनाए।

इस मौके पर पूर्व विधायक रानीखेत करन मेहरा, ब्लाक प्रमुख हिमानी नैनवाल, डीडीओ डीडी पंत, उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उप जिलाधिकारी सल्ट एनएस नब्याल, पूर्व विधायक करन मेहरा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मी दत्त नैनवाल, विधायक प्रतिनिधि हरि राम आर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी पीएस बृजवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी चंद्रा चौहान, बीडीओ आरसी पंत, हृदयेश मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें